उत्तर प्रदेश: 22 अक्टूबर को नवाबगंज चीनी मिल की नीलामी, बरेली प्रशासन ने तैयारियों की समीक्षा की

बरेली: जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने नवाबगंज चीनी मिल की नीलामी की तैयारियों की समीक्षा की है। नवाबगंज चीनी मिल की नीलामी 22 अक्टूबर 2026 को निर्धारित की गई है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नीलामी से संबंधित सभी तैयारियां तय समय सीमा के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए असवाला ओवरसीज लिमिटेड की नवाबगंज चीनी मिल की नीलामी की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नीलामी प्रक्रिया के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने को कहा।

नीलामी की व्यापक जानकारी प्रसारित करने के निर्देश

ChiniMandi WhatsApp Channel

जिलाधिकारी ने नीलामी की तारीख, नियम एवं शर्तों सहित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, नीलामी से जुड़ी जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने से संभावित बोलीदाताओं और प्रतिभागियों की संख्या बढ़ सकती है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि, नीलामी से संबंधित जानकारी समाचार पत्रों, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रमुखता से प्रकाशित की जाए। प्रशासन की ओर से चीनी मिल परिसर, तहसील कार्यालयों और अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर और बैनर लगाने की भी योजना है, ताकि नीलामी की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जा सके।

पारदर्शी तरीके से नीलामी कराने पर जोर

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि, नीलामी की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से और सभी लागू नियमों एवं कानूनों के अनुरूप संपन्न होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए, ताकि नीलामी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जा सके। बैठक में नीलामी प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here