किसान कहीं भी गन्ने का वजन कराकर ओंकार शुगर की किसी भी यूनिट में गन्ना भेजें: ओंकार शुगर ग्रुप के अध्यक्ष बाबूराव बोत्रे-पाटील

सोलापुर (महाराष्ट्र): ओंकार शुगर ग्रुप सोलापुर जिले में किसानों को सबसे अधिक गन्ना मूल्य देने का प्रयास करेगा। साथ ही, गन्ना उत्पादक किसानों का भुगतान और गन्ना परिवहनकर्ताओं की बकाया राशि आठ दिनों के भीतर अदा की जाएगी। यह आश्वासन ओंकार शुगर ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष बाबूराव बोत्रे-पाटील ने दिया। वे सोलापुर जिले के माढा तालुका स्थित म्हैसगांव में ओंकार शुगर यूनिट के वर्ष 2026-27 के पेराई सीजन के शुभारंभ अवसर पर आयोजित गन्ना पूजन कार्यक्रम में बोल रहे थे।

बोत्रे-पाटील ने कहा कि, किसानों को गन्ने के वजन को लेकर किसी भी तरह की आशंका नहीं रखनी चाहिए। किसान अपनी सुविधा और भरोसे के अनुसार कहीं भी गन्ने का वजन करवा सकते हैं और उसके बाद ओंकार शुगर की किसी भी यूनिट में गन्ना भेज सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि, आने वाले समय में आदिनाथ सहकारी चीनी मिल को भी पूरी क्षमता से शुरू करने की योजना है। गन्ना उत्पादक किसानों को अधिकतम गन्ना मूल्य देने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा, किसानों और गन्ना परिवहनकर्ताओं का भुगतान आठ दिनों के भीतर उनके बैंक खातों में जमा किया जाएगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इस अवसर पर ओंकार शुगर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी तेजस्विनी बर्गे, वारणा बैंक के प्रबंधक कुमार पाटील, महाप्रबंधक सुनील बंडगर, प्रशासनिक अधिकारी चक्रधर घुले, गन्ना कृषि विशेषज्ञ भारत रोकडे, वामनभाऊ उबाळे, मुकुंद उबाळे सहित चीनी मिल के अधिकारी, किसान और गन्ना परिवहनकर्ता उपस्थित थे।

सीएनजी परियोजना से गन्ना मूल्य में 50 रुपये प्रति टन की बढ़ोतरी संभव

बाबूराव बोत्रे-पाटील ने कहा कि, पूर्व विधायक संजय (मामा) शिंदे ने बेहद प्रतिकूल परिस्थितियों में कम समय के भीतर चीनी मिल की स्थापना की थी। भविष्य में किसानों को अधिक गन्ना मूल्य दिया जा सके, इसी दूरदृष्टि के साथ मिल की पेराई क्षमता बढ़ाई गई थी। उन्होंने कहा कि, प्रस्तावित सीएनजी परियोजना के शुरू होने से भविष्य में गन्ना उत्पादक किसानों को प्रति टन 50 रुपये अतिरिक्त गन्ना मूल्य देना संभव हो सकता है।

25 अक्टूबर से किसानों को मुफ्त चीनी का वितरण

बोत्रे-पाटील ने बताया कि, दशहरा समाप्त होने के बाद दीपावली के अवसर पर 25 अक्टूबर से गन्ना उत्पादक किसानों को मुफ्त चीनी का वितरण शुरू किया जाएगा। पिछले वर्ष शुरू की गई इस परंपरा को इस साल भी जारी रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि, किसानों द्वारा चीनी मिल को आपूर्ति किए गए गन्ने की मात्रा के अनुपात में उन्हें चीनी वितरित की जाएगी। इससे गन्ना उत्पादक किसानों को दीपावली के त्योहार पर मिल की ओर से मुफ्त चीनी उपलब्ध होगी।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here