दक्षिण अफ्रीका: उपमंत्री गोडलिम्पी ने गन्ना उत्पादकों के वित्तीय सहायता के लिए नई रणनीति अपनाने का आह्वान किया

डरबन: व्यापार, उद्योग एवं प्रतिस्पर्धा उपमंत्री जुको गोडलिम्पी ने गन्ना उत्पादकों, विशेषकर छोटे किसानों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए अधिक समन्वित और नवोन्मेषी दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। सरकार और उद्योग जगत देश की चीनी मूल्य शृंखला को अधिक टिकाऊ बनाने और उसके विकास को गति देने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

गोडलिम्पी ने यह बात डरबन में आयोजित चीनी उद्योग उत्पादक वित्तपोषण एवं सरकारी सहभागिता कार्यशाला में कही। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य उन संरचनात्मक बाधाओं की पहचान करना था, जिनके कारण गन्ना उत्पादकों को ऋण और वित्तीय सहायता प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। साथ ही, ऐसे व्यावहारिक उपायों पर चर्चा की गई, जिनसे किसानों की वित्तीय पात्रता और ऋण प्राप्त करने की क्षमता बेहतर हो सके।

ChiniMandi WhatsApp Channel

गोडलिम्पी ने कहा, हमें उन संरचनात्मक समस्याओं पर चर्चा करने की जरूरत है, जिनके कारण वित्तीय संस्थानों के लिए गन्ना उत्पादकों को धन उपलब्ध कराना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार, वित्तीय संस्थानों और उद्योग जगत को ऐसे तंत्र विकसित करने पर विचार करना चाहिए, जिनसे छोटे गन्ना उत्पादक अपनी जमीनों और संसाधनों को सामूहिक रूप से जोड़कर वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकें। इसके लिए उपयुक्त बीमा और ऋण व्यवस्थाओं का सहारा लिया जा सकता है।

उपमंत्री ने मौजूदा वित्तीय संसाधनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि, विकास वित्त संस्थानों और अन्य वित्तीय स्रोतों से उपलब्ध धन का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए, न कि केवल नए वित्तीय स्रोतों की तलाश की जाए।उन्होंने आगे कहा कि वित्तपोषण की रणनीति में किसानों की क्षमता बढ़ाने और उन्हें वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए तैयार करने पर भी ध्यान देना जरूरी है।

विशेष रूप से उन उत्पादकों के लिए यह महत्वपूर्ण है, जो निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी नहीं कर पाने के कारण ऋण या अन्य वित्तीय सहायता प्राप्त नहीं कर पाते हैं। उन्होंने गन्ना उत्पादकों के सामने मौजूद बीमा संबंधी कमियों को दूर करने की आवश्यकता भी बताई। इसके साथ ही, ऐसे वित्तपोषण मॉडल विकसित करने पर जोर दिया, जो नवीकरणीय ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, मशीनीकरण और कृषि विविधीकरण जैसे क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहित कर सकें।

बायोएथेनॉल के लिए उत्पादन क्षमता बढ़ाने की जरूरत

गोडलिम्पी ने कहा कि, गन्ने पर आधारित नए अवसरों, विशेषकर बायोएथेनॉल उत्पादन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए उद्योग को पर्याप्त उत्पादन क्षमता विकसित करनी होगी। साथ ही, खाद्य सुरक्षा के लिए चीनी की आवश्यक आपूर्ति बनाए रखना भी जरूरी है। उन्होंने कहा, “हमें दोनों तरह की मांग पूरी करने के लिए आवश्यक संरचनात्मक क्षमता विकसित करनी होगी। खाद्य उपयोग के लिए चीनी की आपूर्ति बनाए रखने के साथ-साथ जिस नए क्षेत्र की हम चर्चा कर रहे हैं, उसके लिए पर्याप्त कच्चा माल भी उपलब्ध होना चाहिए।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here