गन्ने की उन्नत किस्मों के विकास में तेजी लाने के लिए ICAR और ICRISAT मिलकर तलाशेंगे संभावनाएं

कोयंबटूर/हैदराबाद: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के गन्ना प्रजनन संस्थान (ICAR–SBI), कोयंबटूर और हैदराबाद स्थित अंतरराष्ट्रीय अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्थान (ICRISAT) ने गन्ने की उन्नत किस्मों के विकास में तेजी लाने के लिए सहयोग की संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी हैं। इस सहयोग के तहत आधुनिक जीनोमिक तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), सटीक फीनोटाइपिंग और जलवायु-अनुकूल प्रजनन तकनीकों जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ICRISAT के महानिदेशक हिमांशु पाठक ने ICAR–SBI के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि, देश के 80 प्रतिशत से अधिक गन्ना क्षेत्र में ICAR–SBI द्वारा विकसित ‘Co’ श्रृंखला की किस्मों की खेती की जाती है। यह राष्ट्रीय स्तर पर चीनी सुरक्षा सुनिश्चित करने में संस्थान की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है।पाठक ने कहा कि, आज कृषि क्षेत्र की परिस्थितियां पहले की तुलना में काफी बदल गई हैं। ऐसे में शोधकर्ताओं से अपेक्षा की जाती है कि वे उभरती चुनौतियों का सामना करने के लिए नवीन और व्यावहारिक समाधान विकसित करें। समारोह के दौरान उन्होंने गन्ना कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध और शोध-प्रबंध प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को सर टी. एस. वेंकटरामन पुरस्कार भी प्रदान किए।

ChiniMandi WhatsApp Channel

ICAR–SBI के निदेशक पी. गोविंदराज ने बताया कि, संस्थान ने पिछले वर्ष गन्ने की तीन नई किस्में जारी की थीं। इनमें Co 18003 प्रायद्वीपीय भारत के लिए उच्च गुणवत्ता वाली किस्म, Co 21003 तमिलनाडु के लिए अधिक उपज देने वाली किस्म और Co 18022 उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के लिए मध्यम से देर से पकने वाली किस्म है। इन अनुसंधान पहलों से गन्ने की उत्पादकता, गुणवत्ता और बदलती जलवायु परिस्थितियों के प्रति फसल की सहनशीलता बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here