गन्ना किसानों को प्रतिटन 500 रुपये प्रोत्साहन राशि दे राज्य सरकार : कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र की मांग

मैसूरु : कर्नाटक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने राज्य सरकार से गन्ना किसानों को प्रतिटन 500 रुपये प्रोत्साहन राशि देने की मांग की है।उन्होंने कहा कि, सरकार को एक टन गन्ने से प्राप्त चीनी और उसके उप-उत्पादों पर कर एवं उपकर के रूप में 9,334 रुपये का राजस्व मिलता है। ऐसे में किसानों को आर्थिक सहायता देना सरकार की जिम्मेदारी है। बुधवार को मैसूरु में आयोजित पत्रकार वार्ता में विजयेंद्र ने कहा कि, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी केंद्र स्तर पर गन्ना किसानों के लिए उचित एवं लाभकारी मूल्य (एफआरपी) सुनिश्चित करने के प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, राज्य सरकार बाद में केंद्र से किसानों के लिए और क्या लाभ प्राप्त किया जा सकता है, इस पर विचार कर सकती है। लेकिन सबसे पहले राज्य सरकार को गन्ने पर प्रतिटन 500 रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा करनी चाहिए, क्योंकि गन्ने और उससे बनने वाले उत्पादों से सरकार को बड़ी मात्रा में राजस्व प्राप्त होता है।”विजयेंद्र ने आरोप लगाया कि, पिछले एक सप्ताह के दौरान मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार की गन्ना किसानों और चीनी कारखाना प्रबंधन के साथ हुई बैठकों की एकमात्र उपलब्धि यह रही कि राज्य सरकार ने किसानों की सहायता के लिए धन की कमी स्वीकार कर ली।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने कहा, मैं लंबे समय से राज्य सरकार की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग कर रहा हूं। लेकिन मुख्यमंत्री और सरकार इसे जारी करने से कतरा रहे हैं।विजयेंद्र ने आगे कहा कि, मुख्यमंत्री बेलगावी आने-जाने के लिए विशेष विमानों का इस्तेमाल करने और किसानों के साथ बातचीत करने के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकाल सके। उनके अनुसार, मुख्यमंत्री ने अंततः स्वीकार किया कि किसानों की मदद के लिए सरकार के पास पर्याप्त धन नहीं है।उन्होंने सवाल उठाया कि, यदि अंत में यही कहना था कि किसानों को मिलने वाला लाभ केंद्र सरकार द्वारा घोषित किए जाने वाले एफआरपी पर निर्भर करेगा, तो इन बैठकों का क्या परिणाम निकला?

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here