ईआईडी पैरी के सीईओ ने एथेनॉल के मार्जिन पर और दबाव की जताई आशंका, अतिरिक्त क्षमता और मक्के की बढ़ती कीमतें बनीं चुनौती

ईआईडी पैरी (इंडिया) लिमिटेड को आने वाली तिमाहियों में अपने डिस्टिलरी कारोबार की लाभप्रदता पर और दबाव पड़ने की आशंका है। एथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम के तहत अतिरिक्त उत्पादन क्षमता, मक्के की बढ़ती कीमतों और कम आवंटन के कारण मार्जिन प्रभावित हो रहे हैं। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और पूर्णकालिक निदेशक मुथैया मुरुगप्पन ने CNBC-TV18 को दिए एक इंटरव्यू में यह जानकारी दी। कंपनी के डिस्टिलरी कारोबार का EBITDA मार्जिन, जो पहले लगभग 20 प्रतिशत था, घटकर 4-5 प्रतिशत रह गया है। मक्का आधारित एथेनॉल के लिए मिलने वाली 3 रुपये प्रति लीटर की परिवहन प्रोत्साहन राशि वापस लिए जाने से लागत का दबाव और बढ़ गया है।

मुरुगप्पन के अनुसार, कंपनी वित्त वर्ष 2027 में 14-15 करोड़ लीटर एथेनॉल और एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल (ENA) का उत्पादन करने की उम्मीद कर रही है। पिछले वर्षों में यह उत्पादन 17-18 करोड़ लीटर था। कंपनी की स्थापित उत्पादन क्षमता 20 करोड़ लीटर है। कुछ डिस्टिलरी क्षमता को ENA उत्पादन की ओर मोड़ा जा सकता है, जबकि अन्य इकाइयां अपनी पूरी क्षमता से कम पर संचालित हो सकती हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने कहा कि, वित्त वर्ष की पहली छमाही में अनाज आधारित एथेनॉल के अनुकूल आर्थिक समीकरण और परिचालन दक्षता से लाभ मिला था, लेकिन अब परिदृश्य चुनौतीपूर्ण हो गया है। 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य हासिल करने के लिए लगभग 1,100 करोड़ लीटर एथेनॉल की मांग का अनुमान है, जबकि उद्योग की ओर से लगाई गई बोलियां लगभग 1,900 करोड़ लीटर तक पहुंच गई हैं। यह अतिरिक्त उत्पादन क्षमता और कम आवंटन की स्थिति को दर्शाता है।

चीनी कारोबार में पहली छमाही का प्रदर्शन बेहतर

चीनी कारोबार के बारे में मुरुगप्पन ने कहा कि, मजबूत मांग और त्योहारी सीजन में बेहतर बिक्री प्राप्तियों के कारण पहली छमाही का प्रदर्शन सुधरा है। हालांकि, रसायनों, पैकेजिंग, ऊर्जा और गन्ना खरीद की बढ़ती लागत वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में लाभप्रदता पर दबाव डाल सकती है।कंपनी की फिलहाल एथेनॉल उत्पादन क्षमता बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। इसके बजाय वह मौजूदा परिसंपत्तियों और उत्पादन इकाइयों की क्षमता का बेहतर इस्तेमाल करने पर ध्यान देगी।इस बीच, कंपनी के उपभोक्ता उत्पाद कारोबार में उत्पाद पोर्टफोलियो के पुनर्गठन के बाद वित्त वर्ष 2028 तक ब्रेक-ईवन यानी आय और खर्च बराबर होने की उम्मीद है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here