पाकिस्तान: चार महीनों में तीसरी बार चीनी निर्यात की मंजूरी पर विपक्ष ने जताई नाराजगी, फॉरेंसिक ऑडिट की मांग

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की विपक्षी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने सरकार द्वारा 4,16,000 मीट्रिक टन चीनी के निर्यात को एक बार फिर मंजूरी दिए जाने की आलोचना की है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि, सरकार चीनी मिल मालिकों को विशेष लाभ पहुंचा रही है। पीटीआई ने देश में चीनी के आयात और निर्यात से जुड़े लेन-देन का फॉरेंसिक ऑडिट कराने की मांग की है।

पीटीआई के केंद्रीय सूचना सचिव शेख वकास अकरम ने कहा कि, पिछले चार महीनों में चीनी निर्यात की यह तीसरी मंजूरी है। इसके साथ ही अब तक दी गई कुल निर्यात अनुमतियां बढ़कर 7,24,000 टन हो गई हैं। इससे पहले अगस्त में 1,08,000 टन आयातित चीनी और सितंबर में 2,00,000 टन स्थानीय स्तर पर उत्पादित चीनी के निर्यात को मंजूरी दी गई थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

अकरम ने चीनी के आयात और निर्यात की स्वतंत्र जांच कराने, बकाया जुर्माने की वसूली करने और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली चीनी मिल मालिकों को दी जाने वाली मनमानी रियायतें बंद करने की मांग की। उन्होंने सार्वजनिक धन खर्च करके चीनी आयात करने, आयात पर कर और शुल्क में रियायतें देने, आयातित चीनी के केवल एक हिस्से को घरेलू बाजार में बेचने और बाद में बची हुई मात्रा के निर्यात की अनुमति देने के सरकार के फैसले पर भी सवाल उठाए।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here