फिजी: गन्ना किसानों ने निर्यात और विदेशी मुद्रा आय का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की

सुवा : फिजी में राष्ट्रीय किसान संघ (NFU) के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल ने फिजी शुगर कॉरपोरेशन (FSC) और चीनी उद्योग मंत्रालय से चीनी निर्यात की मात्रा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिक्री मूल्य तथा विदेशी मुद्रा से होने वाली आय का पूरा विवरण सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि, किसानों के प्रति पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए यह जानकारी उपलब्ध कराना जरूरी है। लाल के अनुसार, देश के चीनी उद्योग में किसानों की हिस्सेदारी करीब 75 प्रतिशत है। ऐसे में उन्हें यह जानने का पूरा अधिकार है कि उनकी उत्पादित चीनी किन देशों को निर्यात की जा रही है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उसके खरीदार कौन हैं और बिक्री से कितनी कीमत प्राप्त हो रही है।

उन्होंने निर्यात के आंकड़े जारी करने में हो रही देरी पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि, निर्यात से जुड़े रिकॉर्ड इलेक्ट्रॉनिक रूप में उपलब्ध हैं, इसलिए इन्हें सार्वजनिक करने में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि, चीनी मिलों के बंद होने के बाद दूसरे सप्ताह तक निर्यात के आंकड़े जारी कर दिए जाने चाहिए थे।लाल ने कहा कि, निर्यात और बाजार से जुड़ी जानकारी किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इससे वे उद्योग के वित्तीय प्रदर्शन का आकलन कर सकते हैं और यह तय कर सकते हैं कि गन्ने की खेती जारी रखना आर्थिक रूप से फायदेमंद है या नहीं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने चीनी उद्योग मंत्री से लंबित आंकड़े जल्द जारी करने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि, जानकारी में पारदर्शिता की कमी के कारण किसान अपने भविष्य को लेकर सही और सूचित फैसले नहीं ले पा रहे हैं।इस मामले पर चीनी उद्योग मंत्री तोमासी तुनाबुना ने प्रतिक्रिया देते हुए पुष्टि की कि चीनी की खेप विदेशों में निर्यात की गई है। हालांकि, उन्होंने उस समय फिलीपींस के मनीला में होने के कारण संबंधित आंकड़े उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त समय मांगा।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here