पाकिस्तान: तीन दिनों में गन्ने की पेराई शुरू नहीं हुई तो चीनी मिलों के बाहर प्रदर्शन करेंगे किसान

इस्लामाबाद : सिंध प्रांत में गन्ना किसानों ने चीनी मिलों को चेतावनी दी है कि, यदि अगले तीन दिनों के भीतर गन्ने की पेराई शुरू नहीं की गई, तो वे मिलों के बाहर विरोध प्रदर्शन और धरना देंगे। किसानों का आरोप है कि, पेराई शुरू होने में हो रही देरी के कारण गन्ना उत्पादकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ‘डॉन’ की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

खैरपुर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिंध चैंबर ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर (सुक्कुर डिवीजन) के नेताओं ने कहा कि चीनी मिलों को 20 नवंबर से गन्ने की पेराई शुरू करनी थी, लेकिन अब तक मिलों में कामकाज शुरू नहीं हुआ है।किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि, यदि अगले तीन दिनों के भीतर मिलों में पेराई शुरू नहीं हुई और किसानों से गन्ने की खरीद नहीं की गई, तो बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कृषि सचिव को पद से हटाने की मांग भी उठाने की बात कही।

ChiniMandi WhatsApp Channel

किसान नेताओं ने सिंध सरकार की भी आलोचना की। उनका कहना है कि सरकार ने अब तक गन्ने का आधिकारिक खरीद मूल्य घोषित नहीं किया है। उन्होंने गन्ने का मूल्य 700 पाकिस्तानी रुपये प्रति मन (37 किलोग्राम) निर्धारित करने की मांग की।इसके अलावा, किसान नेताओं ने मुख्यमंत्री से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की। उन्होंने मांग की कि चीनी मिलों में बिना किसी और देरी के गन्ने की पेराई शुरू कराई जाए, ताकि किसानों को हो रहे आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here