मुंबई की बारिश ने तोडा 65 साल पुराना रिकॉर्ड

मुंबई: मुंबई में सितंबर के महीने में अब तक लगभग 960 मिमी बारिश हुई है और 65 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। वर्ष1954 में शहर में 920 मिमी बारिश हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में एक ही मॉनसून सीज़न में सबसे ज्यादा बारिश के रिकॉर्ड की टूटने की भी संभावना है। वर्तमान में, सबसे अधिक बारिश 1958 में 3,759.7 मिमी हुई थी। और अब तक इस मौसम में मुंबई में 3,544.6 मिमी बारिश हुई है।

हालही में आई भारी बारिश ने मुंबई में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया था और कई लोगों की जानें भी गईं। अब, मौसम एजेंसी ने मुंबई, ठाणे और कोंकण के अन्य हिस्सों के लिए भारी बारिश का अनुमान लगाया है। सभी स्कूलों और जूनियर कॉलेजों को मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में एहतियात के तौर पर आज बंद रहने का आदेश दिया गया है। मौसम कार्यालय ने मुंबई और पड़ोसी इलाकों के लिए अगले 48 घंटों में अत्यधिक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

शिक्षा मंत्री आशीष शेलार ने बुधवार को ट्विटर पर कहा कि जिला कलेक्टर अन्य जगहों पर स्थानीय स्थिति के आधार पर छुट्टी के बारें में फैसला ले सकते है।

मुंबई पुलिस ने लोगों से यह भी कहा है कि जब तक आवश्यक न हो, अपने घरों से बाहर न निकलें। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “प्रिय मुंबईकर, आईएमडी ने अगले 2 दिनों के लिए मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। आज के लिए मुंबई और उसके करीबी क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। कृपया आप तैयार रहें। सुरक्षा सुनिश्चित करें! इमरजेंसी में डायल करें 100 नंबर।”

मानसून के मौसम की शुरुआत के बाद से, शहर में बारिश से संबंधित दुर्घटनाओं के कारण कई लोग की जान गई है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here