मुंडेरवा में बनेगी सल्फर मुक्त चीनी

लखनऊ: राज्य सरकार ने उ.प्र. राज्य चीनी निगम लि. की सहायक कम्पनी उ.प्र. राज्य चीनी एवं गन्ना विकास निगम लि. की जिला बस्ती में मुण्डेरवा में स्थित चीनी मिल में 3500 टी.सी.डी. (5000 टी.सी. डी. तक क्षमता विस्तारीकरण योग्य) की चीनी मिल एवं 18 मेगावाट कोजन लगाये जाने हेतु पी.आई. बी. द्वारा आंकलित लागत रू.31,408.91 लाख की संस्तुति कर दी है। चीनी मिल व कोजन प्लान्ट की स्थापना का कार्य करते हुये पेराई सत्र 2018—19 में चीनी मिल का टांयल संचालन माह अप्रैल, 2019 में किया जा चुका है।

इस परियोजना की स्थापना की अवधि में चीनी मिल में सल्फरलेस शुगर बनाने की भी व्यवस्था की गई है। जनपद बस्ती के मुण्डेरवा में स्थित चीनी मिल में 5000 टी.सी.डी. (7500 टी.सी.डी. क्षमता तक विस्तारीकरण योग्य) क्षमता की नई चीनी मिल व 27 मेगावाट का कोजन प्लान्ट एवं रिफाइनरी—सल्फरलेस शुगर प्लान्ट की स्थापना हेतु पी.आई.बी. द्वारा पुनरीक्षित लागत रू.43,887.70 लाख की लागत आंकलित की गई है। इस परियोजना की स्थापना पर होने वाला व्ययभार शतप्रतिशत ऋण के रूप में राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

परियोजना की स्थापना से वित्तीय लाभ होगा एवं सल्फरलेस चीनी के उत्पादन से वैश्विक बाजार में चीनी का निर्यात सम्भव हो सकेगा। चीनी मिल क्षेत्र के किसानों की समृद्धि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास, प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार का सृजन होना एवं प्रदेश के आर्थिक विकास को गति देना। इस परियोजना की स्थापना से लगभग 30,000 किसानों को लाभ होगा तथा लगभग 8500 प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here