नाइजीरिया ने ब्राजील से चीनी आयात में की गिरावट

नाइजीरिया, जो आमतौर पर दूसरे देशों से चीनी आयात करता हैं उनपर निर्भरता कम कर रहा हैं। रिपोर्टों के अनुसार, पांच वर्षों में, ब्राजील से नाइजीरिया की कच्ची चीनी का आयात NGN280.7 बिलियन ($769.17 मिलियन) से NGN162.8 बिलियन ($446.2 मिलियन) तक गिर गया है। इसके विपरीत, 2017 और 2018 के बीच चीन से आयात 16.1 प्रतिशत बढ़कर $26.9 मिलियन से $32.07 मिलियन हो गया।

नाइजीरिया अपने चीनी के उपयोग के लिए ज्यादातर बाहरी देशों पे निर्भर है और इसलिए चीनी आयात पर निर्भरता कम करना चाहता है। इसको लेकर देश घरेलु चीनी उत्पादन पर जोर दे रहा है ताकि अन्य देशो की मदद ना ली जाए।

ChiniMandi WhatsApp Channel

सरकार का कहना है की देश में चीनी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए वे हर तरह की मुमकिन सहायता की जायेगी। उन्होंने कहा कि देश में चीनी उद्योग के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को इस क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए सभी समर्थन प्राप्त होंगे।

सरकार की चीनी योजना, जो 2013 में शुरू हुई थी, का लक्ष्य 2023 तक लगभग 1.7 मिलियन मीट्रिक टन घरेलु चीनी उत्पादन हासिल करना है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here