‘विझी’ डेली शुगर मार्केट अपडेट

मंगलवार, 01 अक्टूबर, 2019

डोमेस्टिक मार्किट: नवरात्रि और दिवाली के त्यौहार और साथ ही साथ अक्टूबर के महीने के लिए 21 लाख मीट्रिक टन कोटा घोषित होने के चलते देश भर के  बाजार में अछि मांग दिखी।
महाराष्ट्र: S/30 चीनी का व्यापार 3130 से 3210 रुपया प्रति कुंतल रहा वही दूसरी ओर M/30 का व्यापार 3270 से 3380 रुपया रहा।
उत्तर प्रदेश: M/30 चीनी का व्यापार 3430 से 3580 रुपया रहा।
गुजरात में S/30 का व्यापर 3180 से 3270 रुपये और M/30 का भाव 3300 से 3370 रुपये रहा।
कोलकाता: M/30 चीनी का व्यापार 3825 से 3860 रुपया रहा।
तमिलनाडु: S/30 चीनी का व्यापार .3390 से 3525 रुपया रहा और M/30 का व्यापार 3450 से 3490 रुपये रहा।
*कोलकाता के अलावा सभी घरेलू दरें जीएसटी के छोड़कर है

ChiniMandi WhatsApp Channel

इंटरनेशनल मार्केट: कल NY Oct कॉन्ट्रैक्ट में बहुत ही दिलचस्प डिलीवरी हुई जो की पिछले 8 वर्षों में सबसे छोटी डिलीवरी रही। कुल 175,000 टन, या 3,439 लॉट का डिलीवरी हुआ। आज लंदन व्हाइट शुगर फ्रंट मंथ कॉन्ट्रैक्ट 346.5 डॉलर प्रति टन पर कारोबार कर रहा है, और यूएस शुगर फ्रंट मंथ कॉन्ट्रैक्ट 2.75 सेंट्स रहा। चीनी सीजन 2018-19 और 2019-20 के लिए निर्यात कारोबार बाजार में शुरू हो गया है। एक्स-फैक्टरी की कीमतें  सीजन 2018-19 icumsa 150 के लिए 20600 से 20800 रुपये रही।  FOB इंडिकेशन 332 से 334 डॉलर रहा। सीजन 2019-20 icumsa 100 के नीचे लिए एक्स-फैक्टरी की कीमतें 21000 से 21200 रूपये रहे। अब तक मिलों से कोई ऑफर नहीं मिलने के कारण कच्चे चीनी का कारोबार शुरू नहीं हुआ है।

करेंसी और कमोडिटी: रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 71.065 पर कारोबार किया और ब्रज़ीलियन रियल का व्यापार 4.1564 रहा, क्रूड फ्यूचर्स 3896 रुपये प्रति बेरल और क्रूड WTI 54.70 डॉलर रहा।

इक्विटी: बीएसई का तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 361.92 अंक की गिरावट के साथ 38,305.41 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 114.55 अंक से निचे गिरकर 11,359.90 अंक पर बंद हुआ।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here