इंडोनेशिया बनाएगा 10 नई चीनी मिल

ब्लिटर, ई जावा (अंतरा): कृषि मंत्री एंडी अमरान सुलेमान ने कहा कि उनका देश इंडोनेशिया 10 नई चीनी मिलों के निर्माण के पूरा होने के बाद चीनी उत्पादन में आत्मनिर्भर हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमारे यहां 10 चीनी मिलों का निर्माण चल रहा है। इस समय हम 2.5 मिलियन टन सफेद चीनी का उत्पादन करने के साथ साथ 300-500 हजार टन (जरूरतों को पूरा करने के लिए) आयात करते हैं। हमने एक मिलियन टन और चीनी उत्पादन करने का लक्ष्य बनाया है। यदि इस लक्ष्य को हमने प्राप्त कर लिया तो हम जल्द ही सफेद चीनी उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल कर लेंगे।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने कहा कि कृषि मंत्रालय चीनी की औद्योगिक मांग को पूरा करने के लिए विशेष रूप से अगले पांच वर्षों में नई चीनी मिलों के निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास करेगा। रिफाइंड चीनी की मांग को पूरा करने के लिए, हमें पाँच वर्षों में 10 से 15 नई चीनी मिलों का निर्माण करना चाहिए। यदि वे बनाए जा सकते हैं, तो इंडोनेशिया चीनी के उत्पादन में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने में सक्षम होगा।

उन्होंने माना कि देश के चीनी उद्योग के विकास में अनेक बाधक हैं। कुछ पार्टियों ने गन्ना रोपण और नई चीनी मिलों की उत्पादन क्षमता पर अनिश्चितता की संभावना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कई बाधाओं के बावजूद हमें आशावादी बने रहना चाहिए। उदाहरण के लिए, किसी ने आलोचना की है कि बॉम्बाना में भूमि उपयुक्त नहीं है, लेकिन हमें पता है कि यहां 140 टन चीनी का उत्पादन हो सकता है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here