चीनी मिलों को गन्ना बकाया चुकाने के सख्त आदेश

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में गन्ना किसान काफी आक्रोश में है क्यूंकि उन्हें अब तक गन्ना बकाया नहीं मिला है। किसान आरोप लगा रहे है की बकाये के साथ चीनी मिलें खिलवाड़ कर रही हैं। किसानों को इससे बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनकी मांग पर बुलंदशहर के गन्ना अधिकारी ने चीनी मिलों को सख्त नोटिस जारी करके किसानों के बकाये को चुकाने का आदेश दिया है। खबरों के मुताबिक इन मिलों के यहां किसानों के तकरीबन 100 करोड़ रुपए का बकाया है।

गन्ना किसानों के पैसे न चुकाने वाली मिलों को डीसीओ ने आड़े हाथों लिया और भुगतान न करने पर सख्त कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया। गन्ना अधिकारियों के अनुसार वेव शुगर मिल के यहां किसानों के 36.52 करोड़ रुपए, अनूपशहर चीनी मिल पर 14.25 करोड़, सिम्भावली चीनी मिल में 25.29 करोड़ तथा ब्रजनाथपुर चीनी मिल पर 24.32 करोड़ का बकाया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here