मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा गन्ना पोर्टल और E Ganna एप का शुभारंभ

लखनऊः 12 नवम्बर, 2019: उत्तर प्रदेश के मा. मुख्य मंत्री, योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा गन्ना किसानों से जुड़े एक अहम पोर्टल एवं एप का शुभारंभ कल 13 नवंबर को लोक भवन की श्रोतृषाला में सायं 04:00 बजे होने जा रहा है। इस पोर्टल एवं एप के माध्यम से उत्तर प्रदेश के समस्त गन्ना किसानों के गन्ना सर्वेक्षण, बेसिक कोटा, सट्‌टा, गन्ना कैलेंडरिंग, पर्चियों के निर्गमन एवं गन्ना आपूर्ति संबंधी जानकारी एक ही पोर्टल पर एकीकृत रूप से उपलब्ध कराई जायेगी। इस अवसर पर मा. मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग श्री सुरेश राणा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेष के आयुक्त, गन्ना एवं चीनी, संजय आर. भूसरेड्‌डी, ने बताया कि मा. मुख्य मंत्री, उ.प्र. के निर्देषानुसार यह पोर्टल एवं एप किसानों की समस्या के त्वरित समाधान के लिए बनाया गया है, जिससे उन्हें किसी भी तरह की असुविधा न हो एवं सुविधापूर्वक तथा सहजता के साथ उनके गन्ने की पेराई संभव हो सके। कम्प्यूटर पर पोर्टल (www.caneup.in) एवं मोबाईल पर एप (E Ganna) के माध्यम से किसान गन्ना सर्वेक्षण, बेसिक कोटा, सट्‌टा, गन्ना कैलेंडरिंग, गन्ना पर्ची के निर्गमन तथा गन्ना आपूर्ति, संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेगें। एप एवं पोर्टल से यह सुविधा होगी कि किसानों को गन्ना समिति कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे एवं किसानों को घर बैठे सारी जानकारियॉ मिल सकेगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here