केंद्र सरकार द्वारा दिसंबर 2019 के लिए 21.50 लाख टन चीनी बिक्री कोटा जारी

केंद्र सरकार द्वारा दिसंबर 2019 के लिए 21.50 लाख टन चीनी बिक्री कोटा जारी

नई दिल्ली: 29 नवंबर को जारी अधिसूचना में सरकार के खाद्य मंत्रालय ने दिसंबर के लिए देश के 535 मिलों को चीनी बिक्री का 21.50 लाख टन कोटा आवंटित किया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

गौरतलब है कि इस बार पिछले माह की तुलना में ज्यादा चीनी आवंटन की गयी है। खाद्य मंत्रालय द्वारा नवंबर 2019 के लिए 20.50 लाख टन चीनी बिक्री कोटा की मंजूरी दी गयी थी। वही दूसरी ओर दिसंबर 2018 की तुलना में इस बार 2 लाख टन ज्यादा चीनी आवंटित की गई है। सरकार ने दिसंबर 2018 के लिए 19.50 लाख टन चीनी आवंटित की थी।

आपको बता दे, जुलाई 2019 के महीने के लिए स्टॉक होल्डिंग ऑर्डर के उल्लंघन के लिए चीनी मिलों को कारण बताओ नोटिस (शो कॉज नोटिस) जारी किया गया था। 3 चीनी मिलों को छोड़कर, अन्य चीनी मिलों से नोटिस का जवाब मिला है। 3 चीनी मिलों द्वारा बेची गई अधिक मात्रा को दिसंबर 2019 के महीने में प्रस्तावित आवंटन से काट दिया गया है।

केंद्र सरकार ने चीनी की अत्यधिक आपूर्ति को नियंत्रित करने और मूल्य निर्धारण में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए पिछले साल मासिक रिलीज तंत्र को लागू किया था।

बाजार के सूत्रों के अनुसार, चीनी उद्योग दिसंबर के अत्यधिक कोटा से काफी दबाव में है क्यूंकि चीनी मिलें पहले से चीनी अधिशेष की समस्या से जूझ रही है और नए सीजन के लिए नकदी प्रवाह बढ़ाने के लिए चिंतित हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है की नकदी प्रवाह प्राप्त करने के लिए चीनी को MSP के नीचे भी बेचा जा सकता है।

 दिसंबर 2019 के लिए 21.50 लाख टन चीनी बिक्री कोटा यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here