महाराष्ट्र में 43 चीनी मिलों द्वारा गन्ना पेराई शुरू

पुणे: महाराष्ट्र में पेराई सीजन रफ़्तार पकड़ता हुआ नजर आ रहा है। महाराष्ट्र में चीनी मिलों ने राज्य के राज्यपाल बीएस कोश्यारी से अनुमति मिलने के बाद आधिकारिक तौर पर गन्ना पेराई सीजन शुरू कर दिया है। राज्यपाल ने 22 नवंबर को आधिकारिक रूप से सीजन शुरू करने की अनुमति दी थी।

महाराष्ट्र के चीनी आयुक्त शेखर गायकवाड़ के अनुसार, “30 नवंबर, 2019 तक 43 चीनी मिलों ने गन्ना पेराई की शुरवात कर दी है। जिसमे से 20 सहकारी और 23 निजी चीनी मिलें है। अब तक चीनी मिलों द्वारा 9.04 लाख टन गन्ना पेराई कर 7.38 रिकवरी दर के हिसाब से 6.67 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन की गयी है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

चीनी सीजन 2019-2020 के लिए 162 मिलों ने पेराई लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। 27 नवंबर तक 125 मिलों को क्रशिंग लाइसेंस जारी किए गए थे।

आपको बता दे, चीनी सीजन 2018-2019 में महाराष्ट्र में कुल 195 चीनी मिलों ने पेराई में भाग लिया था और 951.79 लाख टन गन्ने की पेराई करके 11.26 प्रतिशत की रिकवरी दर के हीसाब से 107.19 लाख टन चीनी का उत्पादन किया था। इस सीजन में, महाराष्ट्र में चीनी का उत्पादन कम होने की संभावना है क्योंकि राज्य बाढ़ और सूखे से प्रभावित हुआ है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here