गन्ना किसानों के लिए चीनी मिलों को सक्षम रहना जरूरी: अजित पवार

मुंबई : चीनी मंडी

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा की, राज्य सरकार की भूमिका है कि, प्रदेश के लाखों गन्ना किसानों के लाभ के लिए चीनी मिलों को सक्षम रहना चाहिए और इसीलिए सरकार आर्थिक कठिनाइयों में फंसी मिलों के लिए अच्छा रास्ता निकालने की हर मुमकिन कोशिश करेगी। 2019-2020 चीनी सीजन का जायजा लेने के लिए मुंबई के सह्याद्री अतिथिगृह में बैठक हुई थी। चीनी मिलों की वित्तीय समस्याओं के बारें में भी चर्चा हुई। बैठक में यह व्यक्त किया गया कि राज्य सरकार राज्य के किसानों के हित और आर्थिक विकास के मद्देनजर चीनी उद्योग में सकारात्मक भूमिका निभाएगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इस बार महाराष्ट्र में बाढ़ और सूखे के कारण गन्ना उत्पादन पर काफी असर पड़ा है और साथ ही साथ, राज्य में राजनीतिक अनिश्चितता के कारण गन्ना पेराई सत्र में देरी हुई है। महाराष्ट्र में चीनी मिलों ने राज्य के राज्यपाल बीएस कोश्यारी से अनुमति मिलने के बाद आधिकारिक तौर पर गन्ना पेराई सीजन शुरू कर दिया था। राज्यपाल ने 22 नवंबर को आधिकारिक रूप से सीजन शुरू करने की अनुमति दी थी। देरी से सीजन शुरू होने के कारण चीनी उत्पादन में काफी गिरावट देखि जा सकती है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here