केरल में मिला कोरोना वायरस का तीसरा मरीज, वुहान से लौटा था शख्स

केरल में नोवेल कोरोनावायरस के तीसरे मरीज का पता लगा है। इस मरीज ने चीन के वुहान की यात्रा की थी। मरीज में नोवेल कोरोनावायरस के लक्षण पाए गए हैं और अस्पताल में उसे अलग वार्ड में रखा गया है। मरीज की हालत स्थिर है और उसे कड़ी निगरानी में रखा गया है।

यात्रा के दौरान संशोधित चेतावनी जारी

ChiniMandi WhatsApp Channel

भारत द्वारा संशोधित चेतावनी में बताया गया है कि आम लोग चीन की यात्रा से बचें। साथ ही, जिसने 15 जनवरी, 2020 से चीन की यात्रा की है, वे अपनी जांच करा लें। ऐसी चेतावनी कल भी जारी की गई थी।

· चीन के पासपोर्ट धारकों के लिए ई-वीज़ा सुविधा को अस्‍थाई तौर पर स्‍थगित किया गया है।

· चीन के नागरिकों के लिए पहले से जारी किया गया ई-वीज़ा अस्‍थाई तौर पर मान्‍य नहीं है।

· चीन से फिजि़कल वीज़ा के लिए ऑन-लाइन आवेदन दाखिल करने की सुविधा स्‍थगित है।

· ऐसे व्‍यक्ति जिनके पास भारत की यात्रा पर आने के लिए ठोस कारण हैं, उन्‍हें बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास अथवा शंघाई अथवा गवांगझाव स्थित वाणिज्‍य दूतावास से संपर्क कायम करने के लिए कहा गया है।

(Source: PIB)

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here