शुक्रवार को मुख्यमंत्री मिलेंगे गन्ना किसानों से

पोंडा : चीनी मंडी

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गन्ना बकाया मामले में आंदोलनकारियों से बैठक का अनुरोध करने के बाद धरबंदोरा और आसपास के इलाकों के आंदोलनकारी गन्ना किसानों ने आज (गुरुवार) का अपना विरोध प्रदर्शन अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। गोवा गन्ना कल्टिवेटर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हर्षद प्रभुदेसाई ने बुधवार को कहा कि, उन्हें सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार से एक पत्र मिला है जिसमें कहा गया है कि, मुख्यमंत्री सावंत शुक्रवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों से उनकी मांगों और मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

बकाया भुगतान को लेकर गन्ना किसानों ने संजीवनी सहकारी चीनी मिल के बाहर गुरुवार सुबह विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया था। उन्होंने आरोप किया था कि, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत गन्ने के कुल बकाया में से 70% भुगतान करने के अपने वादे को निभाने में विफल रहे हैं। पिछले महीने मिल में अपनी यात्रा के दौरान, सावंत ने किसानों को आश्वासन दिया था कि, संजीवनी मिल उनसे गन्ना खरीदेगी और उत्पादन की कीमत का 70% उन्हें गन्ना आपूर्ति होने के 15 दिनों के भीतर भुगतान किया जाएगा। अब शुक्रवार को होने वाली बैठक में बकाया मामले में हल निकलने की संभावना है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here