पाकिस्तान में चीनी जमाखोरों के खिलाफ हो रही है सख्त कार्यवाही; 4 लाख किलो चीनी जब्त

लाहौर: पाकिस्तान के लाहौर के जिला प्रशासन ने पिछले तीन दिनों के दौरान महानगर के विभिन्न क्षेत्रों से चीनी के जमाखोरों पर नकेल कस दी है और 417,350 किलोग्राम के चीनी को जब्त किया है।

यह ऑपरेशन पाकिस्तान के पंजाब के मुख्यमंत्री के आदेशों पर शुरू किया गया। उन्होने जिले के सभी डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिया था कि वे होर्डिंग करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आएं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

लाहौर में, जिला प्रशासन ने 9 फरवरी, 2020 को होर्डर्स के खिलाफ अपना अभियान शुरू किया और विभिन्न गोदामों से 320,500 किलोग्राम चीनी जब्त की। मॉडल टाउन और सिटी डिवीजनों से 69,350 किलोग्राम चीनी रिकवर हुई। 10 और 11 फरवरी, 2020 को ऑपरेशन जारी रहा। 11 फरवरी, 2020 को रायविंड से 27,500 किलोग्राम कमोडिटी की जब्ती की खबर है।

जिला प्रशासन के एक प्रवक्ता ने कहा कि ऑपरेशन जारी रहेगा क्योंकि लाहौर जिला प्रशासन ने सभी सहायक आयुक्तों को अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने का निर्देश दिया है। इस बीच, स्पेशल टॉस्क फोर्स ने मंगलवार को प्रांतीय महानगर और उसके उपनगरीय क्षेत्रों में चीनी मिलों और गोदामों पर छापे जारी रखे और ओवरचार्जिंग और जमाखोरी के आरोप में तीन चीनी डीलरों को गिरफ्तार किया। खबरों के अनुसार, एक शुगर डीलर की पहचान मजीद नाम से हुई है। इसे एक महीने के लिए जेल भेज दिया गया है।

खबरों के मुताबिक, पुलिस ने तीन कथित होर्डर्स के घरों पर छापे मारे और सभी रिकॉर्ड कब्जे में ले लिए। लाहौर के डिफेंस एरिया से दो डीलरों माजिद और शाहिद को गिरफ्तार किया गया है। एक चीनी व्यापारी खुर्रम को शाहदरा से गिरफ्तार किया गया है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here