दक्षिण अफ्रीका में चीनी टैक्स 20 प्रतिशत करने की मांग

केप टाऊन: दक्षिण अफ्रीका में एनजीओ Heala चीनी पर टैक्स बढ़ाने को लेकर जोर दे रही है। Heala ने ट्रेजरी को चीनी पर टैक्स बढाने के समर्थन में 17 000 हस्ताक्षरों के साथ एक ज्ञापन प्रस्तुत किया। चीनी टैक्स मूल रूप से 2018 में शुरू किया गया था, जिसका प्रमुख उद्देश्य कार्बोनेटेड शीतल पेय (कोल्ड्रींक्स्) की खपत को कम करना था।

अब, Heala चाहता है कि, सरकार वर्तमान 11% से चीनी टैक्स को 20% तक बढ़ा दे, यदि टैक्स बढता है तो यह लगभग दोगुना हो जाएगा। Heala के प्रोग्राम मैनेजर लॉरेंस मुबालती नेबताया कि, अगर चीनी के ज्यादे इस्तेमाल से दिक्कतें आ रही है, तो सरकार का दायित्व है कि वह चीनी बिक्री को नियंत्रित करे। हालांकि कुछ लोग उपभोग पर अंकुश लगाने के लिए टैक्स लगाने की प्रभावशीलता पर संदेह जता रहे है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

नेबताया कहा कि, कई अन्य देशों में चीनी टैक्स लागू किया गया है। हमारे पास डेटा है, उदाहरण के लिए, यूके में एक मजबूत टैक्स के परिणामस्वरूप हमेशा चीनी पेय की खपत पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जाता हैं। संगठन का दावा है कि, चीनी टैक्स में वृद्धि अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी होगी। ट्रेजरी की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here