ब्राजील में इस सीजन ज्यादा चीनी उत्पादन की उम्मीद

साओ पाउलो: ब्राजील की चीनी एवं ऊर्जा कंपनी कॉसन एसए को उम्मीद है कि अप्रैल से शुरू होने जा रहे नए चीनी सीजन में पिछले दो सीजन के मुकाबले ज्यादा गन्ने की पेराई होगी, जिससे काफी ज्यादा चीनी उत्पादन होने की संभावना है। इस बार अनुकूल मौसम की वजह से गन्ने की ज्यादा फसल होने का अनुमान है।

कॉसन ने 2020-21 में ब्राजील में चीनी की बेहतर कीमतों और कमजोर ब्राजील की मुद्रा के कारण उच्च चीनी उत्पादन की उम्मीद की है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आपको बता दे फ़िलहाल, विश्व में चीनी उत्पादन में कमी है, जिसकी मुख्या वजह थाईलैंड और भारत में कम चीनी उत्पादन होना है।

न्यूयॉर्क रॉ शुगर की कीमतों में हुई वृद्धि से उत्साहित ब्राज़ील की मिलें इस बार ज्यादा चीनी उत्पादन पर ध्यान केंद्रित कर सकती है। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीनी की गिरती कीमतों ने ब्राजील को इथेनॉल उत्पादन पर अधिक जोर देने में मदद की है। चीनी के अतिरिक्त उत्पादन ने कीमतों को कम कर दिया और मिलों ने अपने पसंदीदा इथेनॉल उत्पादन के तरफ रुख किया था क्योंकि गैसोलीन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here