कोल्हापुर विभाग की मिलें चीनी रिकवरी में आगे

कोल्हापुर : चीनी मंडी

कोल्हापुर समेत पश्‍चिमी महाराष्ट्र का 2019-2020 चीनी सीजन अंतिम चरण में पहुंच गया है। कोल्हापुर क्षेत्र में चीनी रिकवरी में काफी सुधार देखा जा रहा है। अब तक कि औसत चीनी रिकवरी 11.99 प्रतिशत है। कोल्हापुर विभाग में 19 फरवरी तक 142.29 लाख मिट्रीक टन गन्‍ने का पेराई हुआ है, और 11.99 चीनी रिकवरी के हिसाब से 170.65 लाख क्‍विंटल चीनी का उत्पादन हुआ।

ChiniMandi WhatsApp Channel

चीनी रिकवरी में सांगली जिले कि निनाईदेवी चीनी मिल 12.79 प्रतिशत के साथ अव्वल स्थान पर है, तो कोल्हापुर जिले कि पंचगंगा चीनी मिल 12.72 रिकवरी के साथ दुसरे पायदान पर खडी है। औसत रिकवरी में निजी चीनी मिलें सहकारी चिनी मिलों से आगे निकल गई है।

चीनी मिलों का सीजन इस साल दिसंबर से बहुत धिमी गती से शुरू हुआ। भारी बारिश और बाढ के कारण शुरूवाती दिनों में पेराई सीजन मेें कई बाधाएं पैदा हुई। जनवरी से पेराई सीजन तेज हुआ, लेकिन किसानों के मुताबिक बाढग्रस्त गन्‍ना कटाई में मिलों द्वारा कोताई बरती गई। जिसके कारण कलेक्टर दौलत देसाई को दखल देना पडा, उनके फटकार लागने के बाद बाढग्रस्त गन्‍ना कटाई में तेजी आई।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here