केशवरायपाटन चीनी मिल को शुरु करने के लिए किया जाएगा धरना

केशवरायपाटन: जिले के केशवरायपाटन सहकारी चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए किसानों का जन सत्याग्रह अभियान जारी है। किसान समन्वय समिति ने इस मिल को खोलने के लिए 16 मार्च को धरने का आहवान किया है।

किसान समन्वय समिति के सदस्यों की हाल में हुई बैठक में धरने का निर्णय लिया गया। समिति के एक सदस्य गिरिराज गौतम ने कहा कि वे किसानों की समस्याओं को लेकर विधानसभा तक पहुंचे हैं लेकिन किसानों की मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। किसानों को काफी नुकसान हो रहा है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की बात करती है, लेकिन उनके हित के बारे में नहीं सोचती। केशवरायपाटन चीनी मिल के शुरु होने से किसानों को काफी लाभ होगा। आज किसानों को दूर के मिलों में अपने गन्ने देने जाना पड़ता है। इस मिल के शुरु होने से उन्हें न केवल स्थानीय लाभ मिलेगा बल्कि आसपास के लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी खुलेंगें। गौतम ने कहा कि यदि सरकार ने अपना रवैया नहीं बदला तो किसानों को लंबे समय तक धरना देने पर विवश होना पड़ेगा।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here