चीनी मिल में गन्ना पहुंचाने आये किसानों की दुर्घटना में मौत

बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश): जिले के पहासू क्षेत्र में एक ट्रैक्टर के कुचलकर दो गन्ना किसानों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। यह घटना शनिवार की है।

पुलिस के अनुसार, शिकारपुर क्षेत्र के अजनारा गांव निवासी रिंकू और अशोक कुमार एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लादकर एक निजी चीनी मिल में गन्ना पहुंचाने आए थे। मिल गेट के बाहर उनके ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहनों की लंबी कतारें थीं। रिंकू और अशोक दोनों भी कतार में इंतजार कर रहे थे लेकिन जब देर रात तक उनकी बारी नहीं आई तो वे अपने वाहन के नीचे सो गए।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इस बीच, उनके वाहन के पीछे के ट्रैक्टर चालक ने अपने ट्रैक्टर को आगे बढ़ा दिया। बताते हैं कि उक्त चालक को पता नहीं था कि उसके सामने वाले वाहन के नीचे कोई सो रहा है। जैसे ही ट्रैक्टर आगे बढ़ा, दोनों किसान उसके नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर मिल के कर्मचारी और अन्य लोग मौके पर जमा हो गए। थोड़ी देर बाद पुलिस भी आ गई। दोनों किसानों को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here