भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 153 पर पहुंची

नई दिल्ली: भारत में कोरोनावायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या 153 पर पहुंच गई है जिसमें से 25 विदेशी नागरिक हैं और दिल्ली, कर्नाटक और महाराष्ट्र में एक-एक करके तीन व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।

बुधवार को देश के विभिन्न हिस्सों से रिपोर्ट किए गए 12 ताजा मामलों के साथ भारत में अब कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 153 हो गई है। सरकार ने कहा है कि भारत में कोरोनोवायरस के मामले बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में 42 मामले हैं, जिनमें 3 विदेशी हैं, जबकि केरल में 27 मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें दो विदेशी नागरिक शामिल हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुणे की एक 28 वर्षीय महिला जो फ्रांस और नीदरलैंड की यात्रा से आई है, में कोरोनावायरस के पोजिटिव रिपोर्ट मिले हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

दिल्ली में अब तक 10 पोजिटिव केसेस सामने आए हैं, जिनमें एक विदेशी शामिल है जबकि उत्तर प्रदेश में एक विदेशी सहित 16 मामले दर्ज किए गए हैं। नोएडा के एक व्यक्ति में सकारात्मक रिपोर्ट है। इसे मिलाकर अब नोएडा में कुल संख्या चार हो गई है।

कर्नाटक में बुधवार को दो नए मामले आए। इसे मिलाकर कर्नाटक में अब संक्रमण की संख्या 13 हो गई और लद्दाख में आठ संख्या हुई है। जम्मू और कश्मीर तीन और तेलंगाना में छह मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें दो विदेशी भी शामिल हैं।

राजस्थान में भी चार मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें दो विदेशी शामिल हैं। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड और पंजाब में एक-एक मामले सामने आए हैं। हरियाणा में, 16 मामले हैं, जिनमें चौदह विदेशी शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, केरल से तीन रोगियों सहित अब तक 14 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। वायरस से संक्रमित तीन व्यक्तियों की अब तक मौत हो चुकी है। इसमें मुंबई से 64 वर्षीय एक व्यक्ति है जो दुबई जाकर आया था। जबकि सऊदी अरब से लौटे कालाबुरागी के एक 76 वर्षीय व्यक्ति की पिछले मंगलवार को मृत्यु हो गई, दिल्ली में 68 वर्षीय एक महिला जिसने कोरोनोवायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया था, का शुक्रवार रात निधन हो गया।

सरकार की ओर से जारी एक ट्रेवल एडवाइजरी के मुताबिक सरकार ने मंगलवार को अफगानिस्तान, फिलीपींस और मलेशिया से आने वाले यात्रियों के भारत में प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया। देश में बढ़ते कोरोनोवायरस के मामलों को देखते हुए सरकार ने 18 मार्च से यूरोपीय संघ के देशों, तुर्की और ब्रिटेन के यात्रियों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here