सरकार संजीवनी चीनी मिल को शुरु कराने में विफल: पूर्व उपमुख्यमंत्री

पणजी: एमजीपी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री रामकृष्ण सुदीन धवलिकर ने गोवा में प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाली सरकार को पूरी तरह से विफल बताया। उन्होंने कहा कि यह सरकार किसानों के हित की रक्षा भी नहीं कर सकती है। राज्य की एकमात्र चीनी मिल, संजीवनी चीनी मिल, जो फिलहाल जर्जर अवस्था में बंद पड़ी है, को फिर से शुरु नहीं करा पाई है। किसानों के गन्ने दूसरे राज्यों में पेराई के लिए जा रहे हैं। यह ठीक नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संजीवनी चीनी मिल की जमीन को एक निजी पार्टी को बेचना चाहती है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

धवलीकर ने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के शासन के दौरान शुरू की गई यह परियोजनाएं नहीं चल सकीं है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर पर्रिकर का समर्थन करना गलती नहीं थी, लेकिन प्रमोद सावंत का समर्थन करना उनकी पार्टी की सबसे बड़ी गलती है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here