COVID -19: सातारा में 1, सांगली में 4 मामलों की पुष्टि

सांगली / सातारा : चीनी मंडी

सोमवार को COVID -19 के सातारा और सांगली जिले में 5 मामलों की पुष्टि हुई। पांच मामलों में से चार अकेले सांगली जिले से हैं, जबकि एक सातारा जिले से है। सांगली और सातारा के जिला प्रशासन ने कोरोना पॉजिटिव मामलों कि पुष्टि की है, और कहा कि सभी लोग विदेश यात्रा से लौटे थे। सांगली के कलेक्टर अभिजीत चौधरी ने बताया कि, जिले के चार मरीज़ एक ही इस्लामपुर स्थित परिवार से हैं और उन्होंने सऊदी अरब की यात्रा की थी। रोगियों में दो पुरुष और दो महिलाओं को 19 मार्च को मिरज के एक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। उनके सकारात्मक परिणाम सोमवार शाम को प्राप्त हुए और उनका इलाज चल रहा है। वे किन किन लोगों के संपर्क में आए थे, उन सभी लोगों का पता लगाया जा रहा है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

चौधरी ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि, प्रशासन स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहा है। इस बीच, सातारा में, जिला सिविल सर्जन आमोद गडिकर ने कहा कि, एक 45 वर्षीय महिला की पहचान COVID -19 रोगी के रूप में की गई है। महिला 22 मार्च को दुबई से मुंबई आई थी। उसके बाद वह सातारा जिले के खंडाला के पारगाँव में अपने घर पहुँचने के लिए कैब लि थी। उस रात उस महिला को खांसी और बेचैनी होने लगी और वह खंडाला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चली गई। उसके बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया और स्वैब का नमूना टेस्ट के लिए भेज दिया गया। एहतियात के तौर पर एम्बुलेंस चालक, जिसने मरीज को सतारा स्थित आइसोलेशन वार्ड में पहुँचाया था, उसको को भी अलग कर दिया गया है।

डॉ. गडीकर ने कहा की, हम उस कैब के ड्राइवर को खोजने की कोशिश कर रहे हैं जिसमें उसने यात्रा की थी। जिला स्वास्थ्य विभाग ने कराड, फलटन, सातारा, वाई और लोनंद सहित जिले में छह स्थानों पर 121 बेड की आइसोलेशन सुविधा स्थापित की है। हम पर्यटकों पर भी कड़ी नजर रख रहे हैं। ऑनलाइन बुकिंग रोकने के लिए रिसॉर्ट्स और होटलों को पहले ही बता दिया गया है, प्रशासन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here