धामपुर चीनी मिल में हैंड सैनिटाइजर्स का उत्पादन शुरू

मुंबई: धामपुर शुगर मिल्स लिमिटेड ने आज घोषणा की कि उन्होंने कोरोना वायरस के प्रसार से निपटने के लिए हैंड सैनिटाइजर्स के उत्पादन की शुरुआत की है।

सोमवार को जारी एक बीएसई फाइलिंग में, कंपनी ने बताया कि उन्होंने 29 मार्च, 2020 से प्रभावी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में स्थित धामपुर शहर में अपनी इकाई में हैंड सैनिटाइज़र का उत्पादन शुरू कर दिया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

कोरोना वायरस से निपटने के लिए लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें हर संभव कदम उठा रही हैं। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिएआम जनता,स्वास्थ्यकर्मियों, अस्पतालों आदि के द्वारा हैंड सैनिटाइजर्स का उपयोग किया जा रहा है। आपको बता दे सरकार ने डिस्टिलरी/ चीनी मिलों से हैंड सैनिटाइजर्स का अधिकतम उत्‍पादन करने को कहा।

आम जनता और अस्पतालों को उचित मूल्‍यों पर हैंड सेनिटाइज़र्स उपलब्‍ध कराना सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने सैनिटाइज़र्स का अधिकतम खुदरा मूल्य भी निर्धारित किया है। हैंड सैनिटाइज़र्स की खुदरा कीमत प्रति200 मिली बोतल 100 रुपये से अधिक नहीं होगी; हैंड सैनिटाइज़र्स की अन्य मात्रा की कीमतें इन्‍हीं कीमतों के अनुपात में तय की जाएंगी।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here