कोरोना वायरस प्रकोप: गन्ना कटाई मजदूर न होने से चीनी मिलों के पेराई पर पड़ सकता है असर

पुणे : चीनी मंडी

कोरोना वायरस के प्रकोप रोकने के लिए 21 दिन का राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन किया गया है। इससे महाराष्ट्र में चीनी मिलों के पेराई पर असर हो सकता है क्यूंकि कुछ गन्ना कटाई मजदूर अपने घर लौट गए है। फ़िलहाल महाराष्ट्र में गन्ना पेराई अंतिम चरम में है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

राज्य में गन्ना किसान, गन्ना कटाई मजदूरों की अनुपस्थिति के कारण अपनी फसल को चीनी मिल में भेजने में असमर्थ हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स के रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के चीनी आयुक्त सौरभ राव ने कहा कि, हम यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं कि, बचा हुआ गन्ना जल्द से जल्द कट जाए और चीनी मिलों को भेजा जाए। उन्होंने कहा कि, गन्ना कटाई मजदूरों का एक तबका हिस्सा कोरोना वायरस के महामारी के कारण अपने गांवों को चला गया है। लॉकडाउन के मद्देनजर, मिलों को सलाह दी गई है कि, वे मजदूरों को अपने स्थानों को छोड़ने की अनुमति न दें और उनके भोजन और निवास की आवश्यक व्यवस्था करें।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here