जल्द बाजार में उपलब्ध होगा सह्याद्री मिल का हैंड सैनिटाइजर

सातारा : चीनी मंडी

बार-बार हातों की धुलाई, सोशल डिस्टन्सिंग और मास्क का उपयोग ही कोरोनो वायरस महामारी से बचने के निवारक उपाय है। जिसके कारण पिछले महिने से अचानक से हैंड सैनिटाइजर की मांग बढ़ गई है। कई मिलों ने हैंड सैनिटाइजर उत्पादन शुरू किया है, जिसमे सातारा जिले की सह्याद्री चीनी मिल भी शामिल है। सह्याद्री मिल द्वारा उत्पादित हैंड सैनिटाइजर जल्द ही बाजार में आम लोगों को किफायती दरों पर उपलब्ध होगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

कोरोनो वायरस के प्रकोप के बीच दुकानों में हैंड सैनिटाइजर उपलब्ध नहीं हैं और दिनोंदिन हैंड सैनिटाइज़र की मांग बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र में कई सहकारी और निजी चीनी मिलों ने हैंड सैनिटाइजर निर्माण की अनुमति के लिए आवेदन किया था। सह्याद्री समेत अन्य मिलों को सैनिटाइजर का लाइसेंस मिला है, और मिल द्वारा सस्ते दामों पर आम लोगों को सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जायेगा।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here