ब्राजिल में इथेनॉल की कीमतों में गिरावट जारी

साओ पाउलो : एप्लाइड इकोनॉमिक्स (सीईपीईए) अध्ययन केंद्र के अनुसार, इथेनॉल उत्पादन में हुई बढ़ोतरी के कारण  साओ पाउलो में लगातार नौ सप्ताह के लिए जैव ईंधन की कीमतों में गिरावट जरी रही । अन्ना फ्लैविया रोचास की रिपोर्ट Sugaronline के अनुसार, कीमतें गिरने की प्रमुख वजह पिछले हफ्ते अन्य राज्यों के इथेनॉल ने साओ पाउलो बाजार में प्रवेश किया और  स्थानीय मिलों के उत्पादन में भी वृद्धि हुई है। सीईपीईए के विश्लेषकों ने अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित एक नोट पर लिखा है की, “सप्ताह के दौरान साओ पाउलो के कुछ क्षेत्रों में बारिश ने कुछ समय तक इथेनॉल  उत्पादन बंद था लेकिन फिर भी  जैव ईंधन की कीमतों में  कोई इजाफा नहीं दिखाई दिया । CEPEA / ESALQ इंडेक्स की तहत  हाइड्रस इथेनॉल बीआरएल 1.3887 / लीटर (यूएस $ 0.3670) पर बंद हुआ, जो पिछले सप्ताह से 0.84% नीचे था। निर्जल इथेनॉल बीआरएल  0.16% गिर कर  1.588 9 / लीटर (यूएस $ 0.419 9) तक पहुंचा।

Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here