आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चीनी से लदा ट्रक पलटा

तालग्राम (कन्नौज): आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस थाना तालग्राम के पास चीनी से लदा एक ट्रक पलट गया। इसमे इसमे ट्रक ड्राइवर और उसके सहयोगी घायल हो गये। इन्हें पास के सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के मुताबिक, ट्रक के ड्राइवर को झपकी आई और दोपहर दो बजे के पास संतुलन बिगड़ते ही ट्रक पलट गया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

ट्रक ड्राइवर बाराबंकी जिले के सिपाभट्ट रुदौली निवासी नन्हें सरन और ड्राइवर का सहयोगी क्लीनर सुनील शर्मा हैं। ये गुरूवार को हरदोई चीनी मिल से चीनी लाद कर गुजरात के गांधीगाम जा रहे थे। ट्रक पलटने से चीनी चारों तरफ बिखर गई। घटना स्थल पर पुलिस पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here