ब्राजील: कृषि मंत्री इथेनॉल उद्योग को मदद की घोषणा नही होने से ‘निराश’…

ब्रासिलिया: ब्राजील की कृषि मंत्री तेरेज़ा क्रिस्टीना डायस ने गुरुवार को कहा कि, पिछले सप्ताह इथेनॉल और गन्ना उद्योग को सहायता का ऐलान करने के बावजूद अभी तक अर्थ मंत्रालय द्वारा मदद जारी नहीं की गई है। इससे वह काफी निराश और हताश है। डायस ने अपने पिछले बयानों को दोहराया कि, ईंधन की कम कीमतों से जूझ रहे इथेनॉल सेक्टर की सहायता के उपायों में गैसोलीन पर तथाकथित CIDE टैक्स बढ़ाना और इथेनॉल पर PIS / COFINS फ़ेडरल टैक्स को हटाना शामिल है।

इथेनॉल की कीमतें तेजी से गिर गई हैं। कीमत में गिरावट के चलते ब्राजील के इथेनॉल निर्माताओं के राजस्व में काफी गिरावट आई है, और लॉकडाउन के कारण मांग भी लगभग 50% तक गिर गई है। मिलों ने अब अपना मोर्चा इथेनॉल उत्पादन की बजाय चीनी की तरफ स्थानांतरित कर दिया है, जिससे चीनी उत्पादन को बहुत अधिक गन्ना आवंटित किया गया है। जिसके कारण चीनी की अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर दबाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि, उपायों को अर्थ मंत्रालय से मंजूरी का इंतजार है। डायस ने कहा कि, उन्हें उम्मीद है कि, अर्थ मंत्रालय सोमवार तक फैसला कर देगा, क्योंकि शुक्रवार को ब्राजील में सार्वजनिक छुट्टी है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here