महाराष्ट्र के कुछ हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लॉकडाउन जारी रह सकता है

मुंबई : देश के कुछ इलाकों में पिछले एक सप्ताह में हुए कोरोनो वायरस के व्यापक प्रसार को रोकने के लिए रेड जोन वाले इलाकों में लॉकडाउन और बढ़ाए जाने की अटकलें तेज होने लगी है जबकि देशव्यापी लॉकडाउन समाप्त होने में अभी 10 दिन शेष हैं।

महाराष्ट्र कोरोना से सबसे पीड़ित राज्य बन गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देश के कुल कोरोना पोजिटिव मामलों में महाराष्ट्र के एक-तिहाई मामले हैं। यहां 8 मई तक पोजिटिव मामले 17000 के आंकड़े को पार कर चुके हैं जबकि पूरे देश के आंकड़े पचास हजार से अधकि हैं। मुंबई औऱ पुणे कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इन दोनों शहरों में कोरोना के मरीज 15000 से ज्यादा हो गये हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

राज्य की मौजूदा स्थिति का जायजा लेने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को राज्य के नेताओं के साथ एक सर्वदलीय बैठक बुलाई और इन मामलों में बढ़ती संख्या का आकलन करने के लिए राज्य में वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ दिन भर बैठक की।

न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने लॉकडाउन बढ़ाए जाने की संभावना से इंकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन समाप्त होने में अभी 10 दिन बाकी है। कुछ भी हो सकता है। राज्य की मौजूदा स्थिति को देखकर इसे बढ़ाया भी जा सकता है। लेकिन फिलहाल कुछ कहना जल्दीबाजी होगी। सर्वदलीय बैठक में भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे जैसे कई नेता मौजूद थे।

बैठक में उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र ने वर्तमान लॉकडाउन में कोरोना के प्रसार को नियंत्रित करने में कामयाबी हासिल की है। फिर भी हमें मई के अंत तक सतर्क रहना होगा। गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार ने 4 मई को अपने वरिष्ठ अधिकारियों को 31 मई तक पूरे राज्य को ग्रीन जोन में लाने का आदेश दिया है। लेकिन राज्य की समीक्षा करें तो मुंबई औऱ पुणे के कुछ हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है औऱ बाकी में राहत दी जा सकती है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here