आगामी गन्ना पेराई सत्र में चीनी मिल को समस्याएं दूर करने को कहा गया

बागपत : 2019- 2020 पेराई सत्र में रमाला मिल में कुछ मुश्किलें आई थी, जिससे किसानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इन समस्याओं के चलते छपरौली विधायक सहेन्द्र सिंह ने रमाला मिल के प्रधान प्रबंधक डा. आरबी राम एवं उत्तम ग्रुप के उपाध्यक्ष हरनाम सिंह एवं प्लांट मैनेजर अश्वनी तोमर के साथ बैठक की एवं पूर्व पेराई सत्र 2019-20 में हुई समस्याओं पर चिंतन किया।

उन्होंने मिल प्रबंधन से कहा की, किसानों को इस सत्र में समस्याएं आई, लेकिन आगामी सत्र में किसानों को कोई समस्या ना हो। मिल अगला सीजन शुरू होने से पहले कमियों को दूर करें। सिंह ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में रमाला सहकारी चीनी मिल की क्षमता के बारे में जानकारी ली।

ChiniMandi WhatsApp Channel

प्रबंधक डा. आरबी राम ने बताया कि, पूर्व सत्र में मिल का परीक्षण किया जा रहा था, जिसके कारण गन्ना किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। विधायक ने मिल प्रबंधक एवं उत्तम ग्रुप के अधिकारियों को आगामी सत्र में मिल को 25 अक्टूबर से चलाने के प्रयास करने को कहा ताकि क्षेत्र के किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो सके। वही मिल के तरफ से कहा गया है की अगले पेराई सत्र में किसानों को कोई दिक्कतें नहीं होगी।

आगामी गन्ना पेराई सत्र में चीनी मिल को समस्याएं दूर करने को कहा गया यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here