प्रदेश में बड़ी संख्या में चीनी मिलें बंद पड़ी हैं: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय कुमार लल्लू ने कहा की, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी-वाड्रा 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में “पार्टी का चेहरा” होंगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि, कांग्रेस किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी, लेकिन “जनता, लोकतंत्र, युवाओं, किसानों, गरीबों, दलितों, शोषितों और वंचितों” के साथ गठबंधन करेगी।

उन्होंने कहा की, सपा, बसपा और भाजपा के शासनकाल में उत्तर प्रदेश सभी क्षेत्र में पिछड़ गया है। कांग्रेस के शासनकाल में, यूपी को अपने उद्योगों, लघु उद्योगों और चीनी मिलों के कारण जाना जाता था। इस दरम्यान चीनी उद्योग का विकास हुआ। आज, इसके विपरीत, बड़ी संख्या में चीनी मिलें बंद पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी लोगों की आवाज बनेगी और वे हम पर अपना आशीर्वाद बरसाएंगे।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here