सरकार ने आम जनता के लिए लॉन्च किया ‘मौसम’ ऐप

नई दिल्ली: पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने मौसम संबंधी पूर्वानुमान के लिए ‘मौसम’ मोबाइल ऐप की शुरुआत की है। इस ऐप के जरिए शहर के मौसम के पूर्वानुमान और अन्य सूचनाएं मिलेंगी।

इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स (ICRIST), भारतीय ट्रॉपिकल मौसम विज्ञान संस्थान (IITM), पुणे और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने साथ मिलकर यह ऐप तैयार किया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

अब आम लोगों को भी मौसम की सटीक जानकारी, सारे अपडेट आसानी से मिल सकेगा। यह सप्ताह के सभी वर्तमान मौसम पूर्वानुमान बताएगा। यह पहला ऐप है, जो सभी लोगों के लिए है। विज्ञान मंत्रालय ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को ऐप लॉन्च किया। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि, यह ऐप जनता के लिए समर्पित है, जिसे गूगल प्लेस्टोर और ऐपस्टोर पर डाउनलोड किया जा सकता है।

मौसम ऐप में पांच सेवाएं उपलब्ध हैं, जिसमें वर्तमान तापमान, आर्द्रता, 200 शहरों के हवा की गति और सूचना दिन में आठ बार अपडेट की जाती है। सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रमा की स्थिति, स्थानीय मौसम संबंधी घटनाओं की तीन घंटे की चेतावनी और और सात दिनों के लिए 450 शहरों के लिए मौसम की स्थिति का पूर्वानुमान है। अगले पांच दिनों के लिए सभी जिलों के लिए दिन में दो बार रंग कोड (लाल, नारंगी और पीला) अलर्ट भी जारी किया जाता है, ताकि उपयोगकर्ताओं को किसी भी तीव्र मौसम की घटनाओं के बारे में चेतावनी दी जा सके। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने कहा की, IMD ने किसानों और कृषि से जुड़े लोगों के लिए मेघदूत ऐप पहले ही लॉन्च किया है। मेघदूत केवल किसानों के लिए था, लेकिन नया ‘मौसम’ ऐप सभी के लिए है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here