रुपया 72.91 के नये निम्नतम स्तर पर, डॉलर के मुकाबले 22 पैसे गिरा

मुंबई, 12 सितंबर (PTI) अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया गिरकर 72.91 रुपये प्रति डॉलर के सर्वकालिक निम्न स्तर पर आ गया।

कच्चे तेल के ऊंचे दाम और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से रुपया शुरुआती कारोबार में 22 पैसे गिरा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

मुद्रा डीलरों ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार मोर्चे पर तनाव बढ़ने की आशंका और कच्चे तेल के दाम में तेजी के बाद बैंकों और आयातकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की मांग आने से रुपये पर दबाव रहा।

इसके अलावा निरंतर विदेशी पूंजी निकासी से भी घरेलू मुद्रा में दबाव देखा गया।

मंगलवार के कारोबारी दिन में रुपया डालर के मुकाबले 24 पैसे टूटकर 72.69 रुपये प्रति डॉलर के निम्न स्तर पर बंद हुआ था।

ब्रेंट कच्चा तेल 0.35 प्रतिशत बढ़कर 79.34 रुपये प्रति बैरल हो गया। मंगलवार को इसमें 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी रही।

इस बीच, बंबई शेयर बाजार सेंसेक्स सूचकांक आज शुरुआती कारोबार में 133.29 अंक यानी 0.35 प्रतिशत चढ़कर 37,546.42 अंक पर पहुंच गया।

Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here