योगी आदित्यनाथ के बैठक के वक्त आरएलडी कार्यकर्ताओं द्वारा गन्ना बकाए के खिलाफ नारेबाजी

मेरठ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामलों की पृष्ठभूमि में पश्चिम यूपी के कोरोना स्थिति की समीक्षा के लिए अपनी तीन जिलों की यात्रा के तहत शनिवार को सहारनपुर का दौरा किया। सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों- मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर के वरिष्ठ प्रशासनिक और स्वास्थ्य अधिकारियों ने सीमुख्यमंत्री के साथ बैठक की। जब बैठक चल रही थी, आरएलडी के कई कार्यकर्ताओं ने किसानों के लंबित गन्ने के बकाए के खिलाफ नारेबाजी की।

आरएलडी के संगठनात्मक महासचिव राज कुमार सांगवान ने कहा, योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। सूबे में बकाया अभी भी लंबित हैं। आरएलडी कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर सर्किट हाउस में सभा स्थल में प्रवेश करने की कोशिश की।

ChiniMandi WhatsApp Channel

मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन देने की जिद पर अड़े रालोद कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। सिटी मजिस्ट्रेट के समझाने पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उन्हें दिया।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here