एक दिन में चीनी मिलों ने किया 53 करोड़ का गन्ना भुगतान

मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश: गन्ना विभाग और किसान संघठनों द्वारा बार बार आवाहनं करने के बाद चीनी मिलें भी गन्ना भुगतान चुकाने में जुट चुकी है, लेकिन अब तक पूरा गन्ना भुगतान नहीं किया है। उत्तर प्रदेश में अन्य राज्यों के तुलना में गन्ना भुगतान ज्यादा है लेकिन गन्ना विभाग की सख्ती के बाद मिलों ने भुगतान कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिले की चीनी मिलों ने सोमवार को एक साथ 53 करोड़ का भुगतान किया है। जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी ने बताया कि,तितावी चीनी मिल ने 22 करोड़, टिकौला ने 3 करोड़,रोहाना ने 3 करोड़, मंसूरपुर ने 7 करोड़, खाईखेडी चीनी मिल ने 6.5 करोड़ और भैंसाना ने 11 करोड़ का भुगतान किया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

गन्ना किसानों का कहना है की बकाया भुगतान नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ता है। राज्य सरकार का कहना है की वे गन्ना बकाया भुगतान को लेकर काफी गंभीर है, जिसके कारण राज्य के कई मिलों द्वारा भुगतान भी किया जा रहा है। चीनी मिलों का कहना है की वे कोरोना संकट के कारण परेशान है। कोरोना के कारण चीनी बिक्री ठप है, जिसके चलते वे राजस्व की समस्या से जूझ रहे है और गन्ना बाकय भी चुकाने में विफल हुए है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here