चीनी मिल के एथेनॉल प्लांट में हुआ हादसा

गोंडा: मैजापुर चीनी मिल के एथेनॉल प्लांट में शनिवार को हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। इस हादसे से मिल में हडकंप मच गया। आपको बता दे की, शनिवार को शाम को ड्रायर के पंखे में एक मजदूर फंस गया। मिल कर्मियों ने ड्रायर बंद किया, लेकिन तब तक मजदूर की मौत हो चुकी थी।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के मुताबिक, चेन्नई के ठेकेदार की देखरेख में कंपनी के एक सौ से अधिक मजदूर मैजापुर चीनी मिल के एथेनॉल प्लांट में काम कर रहे हैं। इनके संग बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया गांव निवासी अनिल सिंह (30) भी प्लांट में काम करता था। कटरा बाजार इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय ने कहा कि, मामले की जांच की जा रही है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here