कर्नाटक की सभी चीनी मिलें 25 अक्टूबर से गन्ने की पेराई शुरू कर देंगी: मंत्री शिवानंद पाटील

बेंगलुरु, कर्नाटक : कर्नाटक सरकार के कैबिनेट मंत्री शिवांनद पाटिल (Minister for Sugar Shivanand Patil) ने कहा कि, कर्नाटक में सभी चीनी मिलें 25 अक्टूबर से गन्ने की पेराई शुरू कर देंगी और चीनी का उत्पादन 2022-23 सीजन के 59.81 लाख टन के मुकाबले 2023-24 में 34.51 लाख टन होने का अनुमान है।

द हिन्दू में प्रकाशित खबर के मुताबिक, उन्होंने कहा की गन्ने का क्षेत्रफल 2022-23 में 7.5 लाख हेक्टेयर से घटकर 2023-24 में 6.5 लाख हेक्टेयर हो गया है, जिसका मुख्य कारण राज्य में सूखा है। मंत्री पाटिल ने कहा कि, गन्ना उत्पादन में कमी के कारण चीनी की कमी होने की संभावना है क्योंकि अनियमित बारिश से गन्ने की पैदावार प्रभावित हुई है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने आगे कहा की, चीनी की रिकवरी भी 9.91% से घटकर 8% हो जाएगी और पेराई सत्र इस साल जल्दी शुरू होगा क्योंकि कटाई में देरी से गन्ना सूख जाएगा। पहले पेराई सत्र एक नवंबर से शुरू होता था। यह देखते हुए कि विभाग को नए मिल शुरू करने की अनुमति के लिए 65 आवेदन प्राप्त हुए हैं, मंत्री ने कहा कि किसी अन्य इकाई से 25 किमी की दूरी पर मिल स्थापित करने की अनुमति दी जाएगी।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here