इजिप्त की चीनी की जरूरत में सालाना 50 हजार टन की बढ़ोतरी…

कैरो (इजिप्त) :  बढती आबादी की वजह से इजिप्त में चीनी की जरूरत सालाना 50,000 टन बढ़ रही है। सूत्रों ने बताया  कि,  वर्तमान और भविष्य देश में चीनी की मांग और बढ़ सकती है, चीनी की आपूर्ती के लिए चीनी उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, इजिप्त में चीनी की सबसे जादा मांग जैम और कैंडी उद्योग के तरफ से है और यह मांग पूरी करने के लिए  गन्ना फसल क्षेत्र में बढ़ोतरी और  स्थानीय उद्योग का विस्तार करने पर जोर दिया जा रहा है।  चीनी उत्पादकों को सफेद चीनी की घाटे को पूरा करने के लिए उत्पादक परियोजनाओं को स्थापित करने के लिए भी समर्थन दिया।
वैश्विक कीमतों में गिरावट के कारण चीनी दरें वर्तमान में नियंत्रित और उचित हैं। दूसरी तरफ, उन्होंने जो गैर-नियंत्रित खाद्य पैदा करते है, उन्हें अनौपचारिक क्षेत्र पर नियंत्रण कसने की आवश्यकता है , क्योंकि  वह खाद्य मानव स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर खतरा है।
स्थानीय चीनी उत्पादन के घाटे के चलते  सरकार सालाना लगभग 800,000 से 1 मिलियन टन चीनी आयात करती है। रीड से चीनी उत्पादन सालाना लगभग 1 मिलियन टन रहता है, जबकि बीट से इसका उत्पादन 1.2 मिलियन टन तक पहुंच जाता है और शेष विदेश से आयात किया जाता है।
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here