बिहार : ईख आयुक्त ने मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना व यांत्रिकीकरण योजना की समीक्षा की

गोपालगंज : ईख आयुक्त ने गोपालगंज जिले का दौरा कर भारत चीनी मिल सिधवलिया, विष्णु चीनी मिल गोपालगंज व सासामूसा चीनी मिल में गए और वहां का जायजा लिया। उन्होंने ईख पदाधिकारी,गोपालगंज एवं चीनी मिल के प्रबंधकों सहित गन्ना किसानों के साथ मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना व यांत्रिकीकरण योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा, सरकार की योजनाओं का लाभ जादा से जादा किसानों तक पहुंचना चाहिए।

उन्होंने गन्ना किसानों को विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा, राज्य सरकार के लिए किसानों का हित सर्वोपरि है। राज्य सरकार गन्ना उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है। इस अवसर पर उन्होंने चयनित गन्ना किसानों/लाभार्थियों को यांत्रिकरण से संबंधित स्वीकृति पत्र एवं यंत्रों को वितरित किया।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here