बिहार: खगड़िया में एथेनॉल प्लांट स्थापित करने की योजना

खगड़िया: उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजिनक वितरण विभाग के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा की, खगड़िया जिले मे मक्के का उत्पादन काफी मात्रा में होता है, और इसका इस्तेमाल एथेनॉल उत्पादन के लिए हो सकता है। उन्होंने कहा, यहां एथेनॉल प्लांट स्थापित किया जायेगा। जिले के पसराहा में सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत निर्मित 50 हजार मीट्रिक टन के 50 हजार मीट्रिक टन की आधुनिक रेल लिंक्ड अनाज साइलो के उद्घाटन के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने यह बात कही।

केंद्रीय मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत 50 फीसदी अनुदान पर सोलर प्लेट दिया जा रहा है। इस योजना का लाभ लेकर अपने घर में बिजली का उपयोग कर सकते हैं। अधिक होने पर सरकार को बेच सकते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा खेती का बजट वर्ष 2013-2014 में 27 हजार करोड़ था। अभी एक करोड़ 40 हजार का बजट है। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1050 रुपये था। अभी 24 सौ रुपये से अधिक है। उन्होंने कहा अभी गन्ना, धान व गेहूं उत्पादक किसानों को 48 घंटे के अंदर उनके खाते में राशि भेजी जा रही है। यदि किसी को शिकायत हो तो उन्हें कर सकते हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here