बिजनौर: चीनी मिलों द्वारा ज्यादा गन्ना क्षेत्रफल की मांग

बिजनौर, उत्तर प्रदेश : पेराई सीजन बिना किसी दिक्कत से पूरी क्षमता से चलने के लिए जिलें की चीनी मिलें ज्यादा से ज्यादा गन्ना क्षेत्र पाने की होड़ में है। जिलें में वर्तमान सीजन में भी गन्ना प्रजाति 0238 लाल सड़न रोग की चपेट में है। इससे गन्ना उत्पादन घटने की संभावना बनी हुई है। चीनी मिलों की संख्या और क्षमता वृद्धि के चलते गन्ना उत्पादन कम होने से चीनी मिलों के बीच अभी से ज्यादा गन्ना पाने के लिए खींचतान शुरू हो गई है। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, गन्ना सुरक्षण बैठक में चीनी मिलें इसी आधार पर ज्यादा गन्ना क्षेत्र की मांग करेंगी। प्रदेश में कुछ चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है।

आपको बता दे की, जनपद में लगभग दो लाख 60 हजार हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल है। इस की पेराई के लिए जनपद में दस चीनी मिलें है। जिले की दसवीं चीनी मिल चांगीपुर गत पेराई सत्र से शुरू हुई है। इस चीनी मिल के पहले पेराई सत्र में कम क्षेत्रफल मिला था, लेकिन इस बार क्षमतानुसार, नियमानुसार क्षेत्रफल मिलेगा। वहीं गत सीजन के सापेक्ष इस सीजन में भी गन्ना फसल को लाल सड़न ने अपनी चपेट में ले लिया है। चीनी मिलें अपने क्षेत्र के खराब गन्ने का सर्वे कराकर ज्यादा क्षेत्रफल आवंटित करने की मांग की है। इसी के आधार पर चीनी मिलें लखनऊ में होने वाली गन्ना सुरक्षण की बैठक में ज्यादा गन्ना आवंटित करने की पूरजोर पैरवी करेंगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

चीनी उद्योग पर अधिक जानकारी और अपडेट के लिए, Chinimandi.com पढ़ते रहें।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here