ब्राजील का ध्यान अब मक्का आधारित इथेनॉल उत्पादन पर

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

ब्राजील, जो आमतौर पर गन्ने के रस से इथेनॉल उत्पादन के लिए जाना जाता है, अब मक्का से भी इथेनॉल का उत्पादन करने पर जोर दे रहा है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

देश के सबसे बड़े चीनी और इथेनॉल उत्पादकों में से एक साओ मार्टिनो एसए, गोईस के राज्य में मक्का से इथेनॉल का उत्पादन करने के लिए एक इकाई बनाने की योजना बना रहा है।

पिछले पांच वर्षों में, ब्राजील में मक्का रोपण में बढ़ोतरी देखी गई है, क्योंकि किसानों ने गर्मियों में सोयाबीन और सर्दियों में मक्का का विकल्प चुना है।

खबरों के मुताबिक, कंपनी को इस परियोजना में 350 मिलियन रियल ($90.94 मिलियन) निवेश करने की उम्मीद है। कंपनी इकाई का निर्माण कब करेगा इस पर अपेक्षित समयरेखा पर उन्होने खुलासा नहीं किया।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here